Gau Seva 2024

जीव दया निमित्त गोवंश को बचाने हेतु श्री आत्म वल्लभ जैन सेवा मंडल कोलकाता की तरफ से दिनांक 16.06.2024 को बकरी ईद के पूर्व गोवंश की रक्षा हेतु कत्ल खाने से खरीद कर गौशाला में स्थानांतरित किया गया। संस्था के शुभेच्छुक एवं उदार दानदाताओं के अर्थ सहयोग से संस्था की तरफ से पांच गौ माता को कत्ल खाने से गौशाला में दिया गया। वहां पर सभी पांचो गायों को भूसी रोटी एवं गुड़ का सेवन कराया गया, इसके उपरांत गौशाला वालों ने उन गौ माता को उचित स्थान पर रखा। संस्था अपने सभी दानदाताओं का खूब-खूब आभार एवं अभिनंदन करती है जिनके अर्थ सहयोग से यह कार्य हम कर पाए। इसी तरह आगे भी गौ माता की सेवा करने का संकल्प संस्था लेती है एवं समय-समय पर गौ माता को उचित रूप से बचाया जाएगा।

SAVJSM